Greater Noida Authority के कर्मचारियों के खिले चेहरे, वेतन में की गई पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी, जानें कितने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

top-news
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 3646 कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है. अथॉरिटी के कर्मचारियों को मजदूर दिवस के मौके पर वेतन में बढ़ोत्तरी का तोहफा दिया गया है.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 3646 कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है. अथॉरिटी के कर्मचारियों को मजदूर दिवस के मौके पर वेतन में  बढ़ोत्तरी का तोहफा दिया गया है. दरअसल अथॉरिटी ने इन कर्मचारियों के मौजूदा वेतन में पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है.

 
बताया जा रहा है कि अथॉरिटी से जुड़े ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले कर्मियों की ओर से लगातार वेतन बढ़ोत्तरी की मांग की जा रही थी. इन कर्मचारियों में पंप ऑपरेटर, हेल्पर और सफाई कर्मचारी समेत कुल मिलाकर 3646 कर्मचारी शामिल हैं. ये कर्मचारी लंबे समय से वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग उठा रहे थे. इनकी मांग पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने वेतन बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए थे. 

इसको लेकर प्राधिकरण की एसीईओ सौम्या श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी. इस कमेटी में एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक, महाप्रबंधक वित्त विनोद कुमार, विशेष कार्याधिकारी नवीन कुमार सिंह और विधि विभाग प्रभारी रविंद्र कुमार को सदस्य बनाया गया था।


वहीं कमेटी की संस्तुति के आधार पर कुल 3646 कर्मचारियों के वेतन में पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है. वेतन बढ़ोत्तरी होने  पर इन कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है. एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस का कहना है कि बढ़े हुए वेतन का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *